Flipkart Big Freedom Sale में पाएं स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी पर खास ऑफर

नई दिल्ली। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों के लिए बिग फ्रीडम सेल का आयोजन किया है। केवल फ्लिपकार्ट ही नहीं अमेजन इंडिया ने फ्रीडम सेल का आयोजन किया है। अमेजन इंडिया का फ्रीडम सेल 9 अगस्त से शुरू हुआ है। दूसरी ओर फ्लिपकार्ट के बिग फ्रीडम सेल की शुरूआत 10 अगस्त आधी रात से हुई है, जो कि 12 अगस्त तक चलेगी। फ्लिपकार्ट के इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और दूसरे प्रोडक्ट पर भारी छूट दी जा रही है। इस सेल में अलग-अलग बैंक भी अपने ग्राहकों को कैशबैक जैसी खास छूट का ऑफर दे रहे हैं। जैसे सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स अगर 4,999 रुपये या इससे ज्यादा की खरीद करते हैं तो उन्हें 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट कुछ प्रोडक्टस पर नो-कॉस्ट ईएमआई, बाईबैक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।

मोबाइल फोन पर मिल रहे हैं ये खास ऑफर

मोबाइल फोन पर मिल रहे हैं ये खास ऑफर

फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल में स्मार्टफोन के अलग-अलग ब्रांड्स पर खास डील दी जा रही है। इसमें आसुस, ऑनर, इनफिनिक्स, शियामी, गूगल, सैमसंग, मोटो, लेनोवो, वीवो, ओप्पो समेत कई दूसरे स्मार्टफोन शामिल हैं। टॉप डील की बात करें तो Honor 7A, Google Pixel 2 (64GB), Honor 10 (6GB/128GB) शामिल हैं। Google Pixel 2 स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट ग्राहकों को 11,000 रुपये की छूट दे रहा है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 61,000 रुपए रखी है, जिसको ग्राहक 49,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

APPLE का iPhone SE 16,999 रुपये में

APPLE का iPhone SE 16,999 रुपये में

एप्पल का iPhone SE 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Samsung Galaxy On6 पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, ये फोन 15,490 रुपये के बजाय 13,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। Lenovo K8 Plus (3GB/32GB) 8,499 रुपये में उपलब्ध है। Vivo V9 20,990 में मिल रहा है, जबकि इसकी एमआरपी 23,990 रुपये है। वहीं Oppo A83 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसका वास्तविक दाम 16,990 रुपये है।

लैपटॉप, आईपैड पर ये हैं ऑफर

लैपटॉप, आईपैड पर ये हैं ऑफर

मोबाइल और स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप, आईपैड पर भी फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में खास डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। इनमें Acer Predator Helios 300 15.6-inch gaming laptop का वास्तविक दाम 88,990 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में ये 63,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप 10000 रुपये का डिस्काउंट प्राइज भी प्राप्त कर सकते हैं। MSI GF Series 15.6-inch gaming laptop का वास्तविक दाम 99,990 है, लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में ये 79,990 रुपये मे उपलब्ध है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट स्टूडेंट्स को बैक टू कॉलेज स्टोर के तहत लैपटॉप पर 10000 रुपये की छूट दे रहा है। इनके अलावा ब्लूटूथ स्पीकर, पॉवर बैंक, होम एप्लाईंसेज आदि पर भी खास ऑफर उपलब्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+