IMD: कोलकाता में भारी बारिश, बिजली गिरने से एयरपोर्ट पर संचालन बाधित, हिमाचल में Red Alert
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को हिमाचल में भारी बारिश का अनुमान है, जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है, राज्य मौसम विभाग ने शनिवार को सूबे के 6 जिलों में ये अलर्ट जारी किया है, इनमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी शामिल है, इसके अलावा रविवार को 4 जिलों के लिए अलर्ट जारी है।

बिजली गिरने से कोलकाता एयरपोर्ट पर संचालन बाधित
तो वहीं भारी बारिश और बिजली गिरने के कारण पश्चिम बंगाल के कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन बाधित हो गया है, भारी बारिश के चलते कोलकाता हवाई अड्डे पर आने वाले चार विमानों को रोका गया है, इसके अलावा 5 से ज्यादा फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर रवाना नहीं हो सकी हैं, जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में भी 19 अगस्त तक अलर्ट
इससे भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी से भारी बारिश की आशंका है, विभाग के मुताबिक इस वक्त उत्तराखंड में अलकनंदा उफान पर है इसलिए लोगों को सचेत किया गया है, उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, ये अलर्ट 19 अगस्त तक के लिए है।

बाढ़ के खतरे का भी अलर्ट
उत्तराखंड के निचले मैदानी जिलों में बाढ़ के खतरे का भी अलर्ट जारी हुआ है, ऐसे में हरिद्वार रुड़की जैसे लो लाइन इलाकों में बेहद सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं, भारतीय मौसम विभाग ने इससे पहले भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग कहा कहना है कि यहां पर अगले तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है इसलिए उसने उत्तराखंड में 19 अगस्त तक अलर्ट जारी किया है।
-
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications