दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण एक घंटे तक रोकी गईं फ्लाइट्स, यात्री परेशान
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेश्नल एयरपोर्ट से मंगलवार की सुबह की सभी फ्लाइट घने कोहरे की वजह से एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई हैं। ऐसे में परिवार के साथ क्रिस्मस मनाने को तैयार यात्रियों के लिए मुसीबत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सुबह 9 बजे जानकारी दी कि सभी फ्लाइट फिलहाल एक घंटे देरी से चलेंगी। ऐसे में एयरपोर्ट पर सुबह से यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। त्यौहार और छुट्टी का कारण भी ये भीड़ देखने को मिल रही है।

बता दें कि सर्दियों के दिनों में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से फ्लाइट का देरी से और कई बार रद्द हो जाना आम बात है। दरअसल कोहरे को कारण फ्लाइट और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ये जरूरी हो जाता है। सोमवार को कोहरे के कारण पालम में विजिबिलिटी महज 300 मीटर थी जबकि मंगलवार को ये स्थिति बदतर है। फ्लाइट के अलावा ट्रेनों का हाल भी बेहद बुरा है। कोहरे के चलते सभी ट्रेने देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा सड़कों के हालात बदतर हैं। सोमवार को कोहरे के चलते हरियाणा के झज्जर में 50 वाहनों के आपस में टकरा जाने से कुल 8 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। इसके अलावा भी देश भर में कोहरे के चलते रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- यात्री को सिगरेट पीने की लगी ऐसी तलब कि वापस फ्लाइट को दिल्ली में करना पड़ा लैंड












Click it and Unblock the Notifications