Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Flashback 2021: इस साल वायरल हुए ये टॉप वाइल्डलाइफ Videos, लोगों ने खूब किया पसंद

नई दिल्ली, 26 दिसंबर। नए साल को आने में अब से कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में यह वक्त इस साल को फिर से याद करने का है। इस साल बहुत ऐसा हुआ, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं में से एक प्रकृति के बिल्कुल करीब रहने वाले जंगली जानवरों की वीडियो, जिसको सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ जमकर देखा गया था। ऐसे ही कुछ वायरल वीडियोज आपको इस रिपोर्ट में दिखाने जा रहे है, जिसको लूप में यानी बार-बार लोग देखने क मजबूर हो गए थे। इससे पहले कि यह साल 2021 अपनी विदाई ले ले। आइए कुछ सबसे वायरल वन्यजीवों की वीडियो को देखकर फिर से अपनी यादें ताजा करें।

जब हाथी और मगरमच्छ के बीच हुई घातक जंग

हाथियों को आमतौर पर कोमल और शांत जानवरों के रूप में जाना जाता है, लेकिन अगर उन्हें खतरा हो तो वे काफी खतरनाक हो सकते हैं। खैर, मगरमच्छ के साथ लड़ाई में लगे हाथी का ये वीडियो इस बात का सबूत है। जाम्बिया में एक सफारी के दौरान शूट की गई वायरल क्लिप में एक हाथी को मगरमच्छ से लड़ते हुए दिखाया गया है। थोड़ी देर संघर्ष करने के बाद हाथी अपनी सूंड को मगरमच्छ के चारों ओर लपेटने में सक्षम हो गया और उसे नदी के तल में दबा दिया। वीडियो काफी चौंकाने वाला है।

जब जंगल में दिखा रेयर सफेद हॉग हिरण

अगर वन्यजीव प्रेमी हैं, तो आप कुछ दुर्लभ और अनोखी चीजों को देखने की भावना को जान सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के जब वायरल वीडियो ने अधिकांश लोगों का हैरान कर दिया था। एक दुर्लभ अल्बिनो हॉग हिरण है, जिसे नेशनल पार्क में भूरे हिरण के साथ टहलते हुए देखा गया था। काजीरंगा नेशनल पार्क में इस हिरण को देखा गया था। इसका वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया गया। इस हिरण को 'अल्बिनो हॉग डियर' कहा जाता है।

भैंस ने बचाई कछुए की जान

इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो में एक भैंस ने एक कछुए की जान बचाई। दरअसल हुआ ये था कि कछुआ किसी तरह से अपनी पीठ के बल उतरा और खुद को सीधा नहीं कर पा रहा था। एक भैंस ने यह देखा और कछुए को अपने सींगों से फड़फड़ाया। 15 सेकंड की क्लिप ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीता। आप भी देखिए यह शानदार वीडियो।

बाघ ने किया शिकार का पीछा

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा का जानवरों के प्रति प्यार जग जाहिर है। और हाल ही में उनकी तरफ से शूट किया गया एक वीडियो इस बात का और सबूत था। एक्टर ने मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का दौरा किया था. इस दौरान एक बाघ अपने शिकार का पीछा करते हुए कैमरे में कैप्चर हो गया। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे फुर्ती से बाघ अपने शिकार का पीछा कर रहा है, जो काफी रोमांचक है।

zoo कीपर ने बेबी एलीगेटर को संभाला

आप जानते हैं कि एलीगेटर (घड़ियाल) कितना डरावना सरीसृप हैं, लेकिन इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों क उस वक्त हैरान कर दिया, जब एक जू कीपर द्वारा एक घड़ियाल के बच्चे को लाड़-प्यार किया जा रहा था। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे उसे टूथब्रश से साफ किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: kullu flash flood : 25 साल की विनीता चौधरी ने अपनी जान देकर 30 लोगों को बचाया,जानिए जिंदगी और मौत की पूरी कहानी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+