Sikkim: भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, नेशनल हाइवे-10 डूबा, 3,000 टूरिस्ट के फंसे होने की आशंका
उत्तरी सिक्किम जिले में मूसलाधार बारिश से राज्य के कुछ हिस्सों में भूस्खलन की स्थिति भी पैदा हुई। बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी। वहीं, पेगोंग में नेशनल हाइवे 10 पूरी तरह से डूब गया।
Sikkim Flood: उत्तरी सिक्किम जिले में भारी बारिश के बीच अचानक भयंकर बाढ़ आ गई। जिसके कारण पेगोंग में नेशनल हाइवे 10 पूरी तरह से डूब गया। जिससे हाईवे बंद हो गया। जिसके कारण प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 3,000 पर्यटकों के फंसे होने का अनुमान है। शुक्रवार को आई खबरों में संकेत दिया गया था कि पर्यटकों समेत बड़ी संख्या में लोग नेशनल हाइवे के दोनों दोनों किनारों पर फंसे हुए हैं।
मूसलाधार बारिश से राज्य के कुछ हिस्सों में भूस्खलन भी हुआ है, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है। लाचुंग और लाचेन, अन्य क्षेत्रों के साथ, अब शेष क्षेत्र से कट गए हैं। माना जा रहा है कि इन इलाकों में करीब 3,000 पर्यटक फंसे हुए हैं।

पशुपालक के नदी में बहने की आशंका
सिक्किम प्रशासन फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास कर रहा है। पश्चिम सिक्किम के रिम्बी नदी के बढ़ते जल स्तर में एक 90 साल के पशुपालक का बह जाने का संदेह है। पुलिस ने पशुपालक की पहचान पश्चिमी सिक्किम के दरप निवासी ऐश लाल लिंबू के रूप में की है।
कार भारी बारिश के बीच सिंगताम-दिक्छु मार्ग पर फंसी
एएसपी और एसएचओ गेजिंग के नेतृत्व में अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले पर्यटकों को ले जा रही एक कार भारी बारिश के बीच सिंगताम-दिक्छु मार्ग पर फंस गई थी। खराब मौसम के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया, जिससे पर्यटक फंस गए। आखिर में उन्हें सीमा सड़क संगठन द्वारा बचाया गया।












Click it and Unblock the Notifications