हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में 300 मीटर नीचे जा गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवकों की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। कुल्लू के डीम पंचायत के शिल्ही गांव में के पास एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार पांचों युवकों की मौत हो गई। पांचों युवक एक ही पंचायत के थे।

जानकारी के मुताबिक हादसा करीब 5 बजे के आसपास हुआ, जब एक स्कॉर्पियो कार रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार पांच युवकों की मौत हो गई है। हादसे में मरने वाले पांचों युवकों की पहचान राकेश कुमार, पवन कुमार, ज्ञानचंद और बलवंत सिंह , विंकल कायथ के तौर पर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications