गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस में लगी इस्तीफों की झड़ी, इन नेताओं ने भेजे धड़ा-धड़ त्यागपत्र

गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस में लगी इस्तीफों की झड़ी, इन नेताओं ने भेजे धड़ा-धड़ त्यागपत्र

नई दिल्ली, 26 अगस्त: वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आजाद के इस्तीफे की खबर जैसे ही मीडिया की सुर्खियां बनी वैसे ही जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले नेताओं की झड़ी लग गई। तो वहीं, आरएस चिब ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि आरएस चिब पार्टी के सीनियर नेता हैं और पूर्व मंत्री भी रहे हैं।

इन नेताओं ने भेजे धड़ा-धड़ त्यागपत्र

इन नेताओं ने भेजे धड़ा-धड़ त्यागपत्र

इन दोनों नेताओं के इस्तीफा देने से न केवल जम्मू-कश्मीर में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक जी.एम. सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीन भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद अकरम ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। जी.एम. सरूरी ने बताया कि गुलाम नबी आजाद के समर्थन में हम 5 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

आजाद के पास नहीं था कोई और विकल्प: आरएस चिब

इन पांच विधायकों के अलावा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आरएस चिब भी शामिल है। आरएस चिब ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'हमें पता था कि वह इस्तीफा दे देंगे, पिछले 2 महीनों से ये बातचीत चल रही थी। गुलाम नबी आजाद को पार्टी हाईकमान ने दीवार के खिलाफ धक्का दिया, उनके पास पार्टी छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।'

Recommended Video

    Ghulam Nabi Azad के इस्तीफे पर Congress का बयान- बीच में छोड़ा साथ | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    कांग्रेस ने खो लिया निर्णायक नेतृत्व: चिब

    कांग्रेस ने खो लिया निर्णायक नेतृत्व: चिब

    चिब ने आगे कहा कि 'कांग्रेस ने केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर निर्णायक नेतृत्व खो दिया। साथ ही, हार से पार्टी का ग्राफ भी काफी गिरा है। गुलाम नबी आजाद खुद नेता हैं, फैसला उनका अपना है। लेकिन वह जो भी फैसला करेंगे हम उनके साथ रहेंगे।' वहीं, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, 'ज़ाहिर है कि वे बहुत आहत हुए होंगे। इस स्थिति को आने से बचाई जा सकती थी और यह बात समय-समय पर बताई भी गई। हम निरंतर कमज़ोर होते जा रहे हैं। हमारा यही लक्ष्य रहा है कि राय मशवरा करके उसको हम सुधार सकें।'

    गुलाम नबी आजाद ने पांच पन्नों को भेजा इस्तीफा

    गुलाम नबी आजाद ने पांच पन्नों को भेजा इस्तीफा

    वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। आजाद ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 पन्नों का इस्तीफा भेजा है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। अब एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आजाद ने कहा कि, वे जम्मू कश्मीर लौटकर खुद की नई पार्टी बनाएंगे।

    क्या लिखा पांच पन्नों के इस्तीफे में

    क्या लिखा पांच पन्नों के इस्तीफे में

    पत्र में उन्होंने लिखा कि बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ है कि मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस ने अब इच्छाशक्ति और क्षमता खो दी है। साथ ही पार्टी में अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किए जाने से वो परेशान थे। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। आजाद ने आगे लिखा कि जब 2019 में लोकसभा के चुनाव हुए तब से कांग्रेस की हालत खराब हुई है। उन्होंने लंबे वक्त तक सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष रहने पर भी सवाल उठाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+