त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए पांच सूत्रीय रणनीति तैयार, 'थ्री टी' भी शामिल
भारत में फिलहाल कोरोना की रफ्तार अधिक नहीं है। लेकिन आगामी त्योहारी मौसम में इनकी रफ्तार बढ़ने की आशंका है।
नई दिल्ली, 28 जून : भारत में फिलहाल कोरोना की रफ्तार अधिक नहीं है। लेकिन आगामी त्योहारी मौसम में इनकी रफ्तार बढ़ने की आशंका है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पांच सूत्रीय रणनीति पर ध्यान देने को कहा है। खासतौर से स्वास्थ्य विभाग ने राज्यों को विशेष रूप से नजर रखने को कहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड -19 संक्रमण को कम करने के लिए कोरोना नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इसको लेकर पांच गुणा रणनीति को अपनाने की बात कही है, जिसमें थ्री टी भी शामिल है। टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट, टीकाकरण और नियमों के पालन पर काम करने को कहा है। क्योंकि आगामी त्योहारी सीजन में भीड़ बढ़ेगी तो संक्रमण का फैलाव निश्चित है। संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए पांच गुणा रणनीनति बनाई गई है।
11793 नए मामले दर्ज
बता दें कि पिछले 24 घंटों में 11,793 नए मामले दर्ज किए। केरल में 3,206 मामलों के साथ सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में देश में 27 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में 9,486 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए है। कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 96,700 है। जो कुल मामले के 0.22% हैं।
24 घंटों में 27 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार (28 जून) को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना कुल मामलों की संख्या 4,34,18,839 हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में 27 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,047 हो गई। देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,27,97,092 हो गई।












Click it and Unblock the Notifications