मत्स्य पालन सेक्टर होगा आधुनिक, मछुआरों के कौशल विकास पर जोर, मोदी सरकार ने घोषणा पत्र में किए वादे
BJP Manifesto Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 204 के लिए जारी घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कई बड़े वादे किए हैं। उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में मत्स्य पालन क्षेत्र के उत्थान और आगे बढ़ने की योजना पर ध्यान दिया है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में मछली पकड़ने के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने, वित्तीय सहायता प्रदान करने और मछुआरों के लिए कौशल विकास पहल की सुविधा देने का वादा किया है।
पार्टी के घोषणा पत्र में उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और वित्तीय सहायता और कौशल विकास प्रदान करने जैसी पहलों के माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही अपने मछुआरों की समृद्धि और कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बीमा कवरेज को मजबूत और विस्तारित करने का किया वादा
घोषणा पत्र में बीजेपी ने वादा किया है कि देश में मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही अर्थव्यवस्था में इसके योगदान को बढ़ाने का भी वादा किया गया है। इसके अलावा पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के तहत उपलब्ध बीमा कवरेज को मजबूत और विस्तारित करने का भी वादा किया गया है।
तटीय समुदायों की महिलाओं पर विशेष ध्यान
साथ ही घोषणा पत्र में तटीय समुदायों की महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करना और मत्स्य पालन क्षेत्र में लैंगिक समावेशिता को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें- बिहार के विकास के लिए भाजपा संकल्प पत्र में नहीं है कुछ मोदी की गारंटी, राजग कैसे जीतेगा प्रदेश की 40 सीटें?












Click it and Unblock the Notifications