दीपिका पादुकोण के घर में शादी की रस्में हुईं शुरू, सामने आई नंदी पूजा की तस्वीर

मुंबई। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शूमार दीपिका पादुकोण के घर शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, वो अभिनेता रणवीर सिंह संग 14-15 नवंबर को इटली के कोमो लेक में सात फेरे लेंगी। दीपिका के घर की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बेंगलुरू में परिवार के साथ मिलकर 'नंदी' पूजा करती नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण के घर में शादी की रस्में हुईं शुरू

दीपिका पादुकोण के घर में शादी की रस्में हुईं शुरू

इन तस्वीरों में दीपिका बेहद ही हसीन नजर आ रही हैं, उन्होंने पूजा में ऑरेंज कलर का सूट और भारी ईयरिंग्स कैरी किए हैं, वो तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही हैं। इन फोटोज को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।फैंस का कहना है कि फाइनली! दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। अब सभी को उनके खास दिन का इंतजार है।

सिंधी रिवाज से होगी शादी

सिंधी रिवाज से होगी शादी

मालूम हो कि पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर 14 और 15 नवंबर को शादी करेंगे। अपनी शादी की खबर खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। वैसे खबर ये भी है कि इन दोनों ने सिंधी रिवाज से एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया है। दरअसल रणवीर सिंह सिंधी हैं और उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है और इसलिए रणवीर सिंह के घरवाले चाहते हैं कि उनकी शादी सिंधी रिवाज से हो, इसलिए इस शादी के सारे कस्टम सिंधी ही होंगे, जिसमें 'सांथ प्रथा' भी शामिल हैं।

पर्दे पर हिट है दीपिका-रणवीर सिंह की जोड़ी

पर्दे पर हिट है दीपिका-रणवीर सिंह की जोड़ी

आपको बता दें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था। जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में अनुष्का-रणवीर सिंह अलग हो गए तो वहीं दीपिका और रणबीर कपूर की राहें भी अलग हो गईं, दोनों ने साथ में तीन-तीन हिट फिल्में 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और फिल्म 'पद्मावत' दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+