इंटरनेट पर वायरल हुआ देश का पहला लेस्बियन ऐड: देखें वीडियो
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश का सबसे पहला लेस्बियन ऐड इंटरनेट पर वायरल हो गया है। 3 मिनट 20 सेकेंड का यह ऐड इंटरनेट पर दुनिया भर में जमकर देखा जा रहा है। इस वीडियो में लिव इन रिलेशन में रहने वाली दो युवतियों को एक दूसरे के करीब दिखाया गया है। इस ऐड में एक लेस्बियन कपल खुद को अपने मां-बाप से मिलने के लिए तैयार कर रहा है। (ब्रिटिश पार्लियामेंट में सबसे ज्यादा गे और लेस्बियन सांसद)

इस ऐड में दो महिलाओं को एकदूसरे से फ्लर्ट करते, तैयार होते, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और एकदूसरे के लिए प्यार के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है। आपको बता दें कि एक फैशन पोर्टल के इस विज्ञापन को 'द विजिट' के नाम से रिलीज किया गया है। इस ऐड को यू ट्यूब पर 2 दिनों में 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ऐड को प्रमोट करने वाली कंपनी की वीपी का दावा है कि इसे फेसबुक और यू ट्यूब पर अबतक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। (गे और लेस्बियनों के लिये जन्नत बना न्यूजीलैंड, धड़ल्ले से हो रही शादियां)
इस फिल्म को बनाने वाले प्रॉडक्शन हाउस हेक्टिक कॉन्टेंट के अविशेक घोष ने कहा, 'हमने गे लोगों के साथ जुड़ी प्रचिलत सोच से बचने की कोशिश की। इस फिल्म में कोई भी महिला ज्यादा पुरुष या स्त्री नहीं लग रही है। हमने इसे वास्तविक फील देने की कोशिश की, जैसे कोई और कपल पैरंट्स से मिलने को लेकर डरा रहता है।' इस फिल्म का कॉन्सेप्ट ऐड एजेंसी ऑग्लिवी ऐंड माथेर बैंगलोर द्वारा तैयार किया गया है। लेस्बियन गर्ल्स बोलीं- प्यार किया तो डरना क्या...












Click it and Unblock the Notifications