आज पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने 'सी-प्लेन' से भरी उड़ान, जानिए विमान की खास बातें

अहमदाबाद। रोड-शो की इजाजत नहीं मिलने के बाद आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती नदी से मेहसाणा जिले के धरोई बांध तक सी-प्लेन में सफर किया।ऐसा करने वाले वो देश के पहले यात्री बन गए हैं। आपको बता दें कि देश में इस तरह के विमान में यह पहली उड़ान है। इस बारे में पीएम मोदी ने सोमवार को ही चुनावी रैली में जनता से कहा था कि कल देश के इतिहास में पहली बार कोई सी-प्लेन साबरमती नदी पर उतरेगा, मैं धरोई बांध पर उतरने के बाद सी-प्लेन से अंबाजी जाऊंगा और वापस आऊंगा।

 'सीप्लेन' की खासियत

'सीप्लेन' की खासियत

यह एक ऐसा विमान है जो हवाई अड्डे के साथ ही समुद्र से भी उड़ान भर सकता है या उतर सकता है। ये विमान वहां के लिए काफी अच्छा है, जहां एयरपोर्ट या रनवे जैसी सुविधा नहीं है। इस विमान में 10 से 12 लोग बैठ सकते हैं, जरूरत पड़ने पर सीटों की संख्या कम कर सामान रखने की जगह बढ़ाई जा सकती है।

मैक्सिमम स्पीड 339 किलोमीटर प्रति घंटा

मैक्सिमम स्पीड 339 किलोमीटर प्रति घंटा

यह विमान एक बार में लगातार 5.8 घंटों से लेकर 8.4 घंटों तक उड़ान भर सकता है, जो विमान में यात्रियों और सामान के वजन पर निर्भर करता है। इस विमान की मैक्सिमम स्पीड 339 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस विमान की अधिकतम रेंज 2,096 किलोमीटर और 12,000 फीट की ऊंचाई है।

ख्वाब बना हकीकत

ख्वाब बना हकीकत

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2015 में पहली बार पानी पर जहाज उतारने की जब बात कही थी, तब किसी को भरोसा नहीं था कि भारत में ऐसा भी हो सकता है। गडकरी ने गोवा, वाराणसी, कोलकता के अलावा दिल्ली, आगरा, शिरडी में सीप्लेन की संभावना पर जोर दिया था फिलहाल आज ये ख्वाब हकीकत बन गया, आज साबरमती में पहली बार सी-प्लेन भारत में उतरा।

पर्यटन को बढ़ावा

पर्यटन को बढ़ावा

भारत में दुनियाभर से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। लेकिन, कुछ जगहों तक पहुंचना आसान नहीं होने के कारण विदेशी पर्यटक वहां नहीं जाते। इस नई व्यवस्था के शुरू होने के बाद भारत के पर्यटन उद्योग एक बार फिर धमाल मचा सकता है। इससे रोजगार भी उपलब्द्ध होंगे।

बनेगा इतिहास

बनेगा इतिहास

मोदी ने गुजरात की चुनाव रैली में सोमवार को घोषणा की थी कि कल देश के इतिहास में पहली बार कोई सी-प्लेन साबरमती नदी पर उतरेगा मैं धरोई बांध पर उतरने के बाद सी-प्लेन से अंबाजी जाऊंगा और वापस आऊंगा और उन्होंने अपनी कथनी को सही भी साबित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+