दिल्ली आ रही डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन में लगी आग, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

असम के ही मोरीगांव के पास हुई। आग की खबर मिलते ही ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पेंट्री में लगी आग के कारण उसकी पास की बोगियों को थोजड़ा नुकसान हुआ, लेकिन मुस्तैदी के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वही ट्रेन में आग की खबर मिलते ही परिजनों की भीड़ स्टेशनों पर लगने लगे। अपने घरवालों का हाल जानने के लिए लोग स्टेशन पर जुटने लगे।
पेंट्री के साथ लगी जिन दो बोगियों में आग लगी उसे फौरन ट्रेन से अलग कर दिया गया। हलांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है। रेलवे ने मुस्तैदी दिखाई और आग की खबर पाते ही ट्रेन में सो रहे यात्रियों को उठाकर बाहर निकलने को कहा गया। रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि इसकी जांच होगी और पता लगाया जाएगा कि आग किन कारणों से लगी।












Click it and Unblock the Notifications