लुधियाना में पांच मंजिला इमारत समेत 3 फैक्ट्रियां में आग, पहुंचीं दमकल की 16 गाड़ियां

नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में शिवपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। इस आग के लगते ही इमारत को तुरंत खाली करवा लिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इस आग के चलते पास की तीन गारमेंट फैक्ट्रियां भी चपेट में आ गईं। इसके अलावा प्रशासन ने आस पास के मकानों को खाली करवा दिया है।

fire in 5 floor building and three garment factories in ludhiana

इस दुर्घटना में अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं आई है। वहीं आग के लगने के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। माना जा रहा है कि इसके पीछे शॉट सर्किट एक कारण हो सकता है। आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं।

बता दें कि इससे पहले 6 जून को लुधियाना की ही एक कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग की खबर आई थी। आग इतनी अधिक विकराल थी कि इसपर 7 जून की दोपहर तक काबू पाया जा सका था। हालांकि इस हादसे में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी। फैक्ट्री में काफी कपड़ा और धागा रखे होने के चलते आग तेजी से फैली थी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश : जबलपुर हाईकोर्ट भवन में लगी आग, मची अफरा-तफरी, जानिए क्या-क्या आया आग की चपेट में?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+