मध्य प्रदेश : जबलपुर हाईकोर्ट भवन में लगी आग, मची अफरा-तफरी, जानिए क्या-क्या आया आग की चपेट में?
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट भवन में सोमवार शाम को आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इससे फर्नीचर व किताबें जल गईं। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास जारी था।

जानकारी के अनुसार जबलपुर हाईकोर्ट के साउथ ब्लॉक की प्रथम मंजिल पर सोमवार शाम को करीब छह बजे अचानक धुआं उठता दिखा और फिर देखते ही देखते पूरी मंजिल आग की लपटों से गिर गई।हाईकोर्ट भवन में आग लगने की सूचना अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व न्यायालय के कार्य के सिलसिले में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट है।
सूचना हाईकोर्ट भवन में आग लगने की सूचना पाकर जबलपुर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास में जुट गया लेकिन इस बीच आग ने भीषण रूप ले लिया। कुछ लोगों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। बताया जाता कि आग की चपेट में आने से कानून की किताबें भी जल गई। हाईकोर्ट की पहली मंजिल पर काम कर रहे कारपेंटर ने प्रशासनिक अधिकारियों को एसी से आग लगने की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications