तेलंगाना के श्रीसैलम हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवरहाउस प्लांट में लगी आग, कई लोग अंदर फंसे
नई दिल्ली। हैदराबाद के श्रीसैलम में स्थित लेफ्ट बैंक पावर हाउस प्लांट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीती रात तेलंगाना के श्रीसैलम हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट में यह आग लगी है। आग लगने की वजह से यहां तकरीबन 20 लोग फंसे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुरनूल जिले के फायर स्टेशन की ओर से एक फायर इंजन यहां तैनात कर दिया गया है साथ ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और दमकल कर्मी आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर फंसे हुए 10 लोगों को यहां से निकाल लिया गया है, जिसमे से 6 लोगों का श्रीसैलम स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी भी यहां 9 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश हो रही है।
Recommended Video

घटना के बारे में तेलंगाना सरकार में मंत्री जी जगदीश्वीर रेड्डी ने जानकारी देते हुए कहा कि आग गुरुवार रात 10.30 बजे लगी थी। यह आग यूनिट 1 में लगी थी, जिसके बाद 10 लोगों को प्लांट के अंदर से निकाल लिया गया। प्लांट की पावर सप्लाई को बंद कर दिया गया था। हम सिंगरेनी कोल माइन की मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं, उनके पास इस तरह के हालात से निपटने में विशेषज्ञता है। फिलहाल हमारी प्राथमिकता है, प्लांट में फंसे लोगों को बचाने की है।












Click it and Unblock the Notifications