मुंबई स्थित अस्पताल में लगी आग, एक मरीज की मौत
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुलुंद (पश्चिम) में स्थित एपेक्स अस्पताल में सोमवार शाम को आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शाम तकरीबन 5 बजे जेनरेटर काफी गर्म हो गया, जिसकी वजह से यह आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती 40 मरीजों को पास के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां एक मरीज की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और तकरीबन 15 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में बिजली की समस्या होने की वजह से वहां भर्ती मरीजों को पास में ही दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दरअसल मुंबई में बिजली की समस्या के चलते लोगों को जेनरेटर से काम चलाना पड़ रहा था। घंटों जेनरेटर चलने की वजह से वह काफी गर्म हो गया, जिसकी वजह से यह आग लगी।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली के मुंडका इलाके में स्थित फैक्ट्री में आग लग गई थी। यह आग मुंडका की गली नंबर 9 में स्थित एक आयरन फैक्ट्री में लगी थी। घटना की सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे रहे। अब तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। वहीं इस घटना के कारण आग पास के घरों और दुकानों को खाली करवा लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
