सेंट्रल कोलकाता के एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

नई दिल्ली। सेंट्रल कोलकाता के लेनिन सारणी इलाके में रविवार एक इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रही है कि जिस इमारत में आग लगी उसके एक फ्लोर पर गेस्ट हाउस भी बनाया हुआ था। फिलहाल इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उधर पंजाब के लुधियाना में एक होजरी की कंपनी में रविवार शाम आग लग गई है। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Fire broke out at a hotel in Lenin Sarani area kolkata and hosiery factory at Ludhiana

रविवार शाम मध्य कोलकाता के चांदनी चौक मार्केट के निकट लेनिन सरणी में स्थित एक गेस्टहाउस में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर लगी थी। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरा इलाका काले धुएं से भर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी खबर दमकल विभाग दी। वहीं आसपास के मकानों में रहने वाले लोग खुद से पानी फेंककर आग को फैलने से रोकने में जुट गए। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने आग लगी हुई इमारत के आसपास के घरों को खाली कराया।

इसी बीच सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। दमकलकर्मियों का कहना है कि काफी तेज हवा चलने के कारण आग पूरी इमारत में तेजी से फैल गई। इससे इमारत में किसी के फंसे होने की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इधर पंजाब के लुधियाना में रविशार शाम एक कपड़ों के गोदाम में आग लग गई। घटना शहर के कंगनवाल रोड की बताई जा रही है। जहां पर एक होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर काबू पाने में दमकल की टीम जुटी हुई है। वहीं शहर के एक अन्य इलाके में शनिवार को आग लग गई। ताजपुर रोड पर शनिवार देर रात कबाड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+