दिल्ली: बवाना में कार्ड बोर्ड फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 14 गाड़ियां
नई दिल्ली: गर्मियां शुरू होते ही आग से तबाही का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में रविवार को एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग की 14 गाड़ियों का लगाना पड़ा। फिलहाल अभी आग बुझाने का काम चल रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं आसपास की इमारतों को पुलिस ने एहतियातन खाली करवा दिया है।
Recommended Video

मामले में दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि बवाना स्थित कार्ड बोर्ड फैक्ट्री में रविवार सुबह उन्हें आग लगने की खबर मिली। जिसके बाद 14 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। वहीं इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी ये जांच का विषय है। आग बुझने के बाद इसकी जांच की जाएगी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications