मुंबई के मरोल इलाके में लगी भीषण आग, चार की मौत, 7 लोग घायल
मुंबई। मायानगरी मुंबई में एक और बड़ा हादसा सामने आया है, यहां मरोल इलाके की मैमूल बिल्डिंग में तीसरी मंजिल में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आग में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह आग देर रात तकरीबन 1.30 बजे लगी थी। आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है। इस घटना में घायलों को कूपर व मुकुंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार इमारत में जो लोग फंसे थे वह लोगों से मदद मांग रहे थे, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया।

लोगों का आरोप है कि घटना के बाद देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिस वक्त फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची उस वक्त तक चार लोग इमारत से कूद चुके थे। जबकि दूसरे कमरे में साल लोग मौजूद थे, ये लोग कोठारी परिवार के लोग थे। आग पर काबू पाने के लिए फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची और उसने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया था और कमरे के भीतर फंसे लोगों का बाहर निकाल लिया था। लेकिन तीसरी मंजिल पर चार लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग दम घुटने से बेहोश हो गए थे, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications