मुंबई की एक इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची
मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्थित एक ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई है। ये इमारत सेक्टर 44 नेरुल सीवुड्स में स्थित है। बताया जा रहा है कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंच गई हैं। फिलहाल आग को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इस घटना में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है। घटना में अधिक जानकारी आने का अभी इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये इमारत 23 मंजिला है। आग सुबह सात बजे लगी थी, तभी अधिकतर लोगों को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग के धुंए के कारण कुछ लोग अभी अंदर फंसे हो सकते हैं। यही वजह है कि कुछ हाई लेवल वाली गाड़ियां भी बुलाई गई हैं, ताकि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके। लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।
इससे पहले आग लगने की दो और घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दिल्ली के बिजवासन के एक गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां पहुंची थीं। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के भिवंडी की एक रंगाई करने वाली कंपनी में आग लगने की खबर सामने आई। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां भी पहुंचीं।












Click it and Unblock the Notifications