दिल्ली: पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तैमूर नगर में एक पांच मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही मौके पर 22 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। राहत की बात ये है कि किसी की जान नहीं गई है।

जानकारी के मुताबिक इमारत में हनीमनी टॉप स्टोर के नाम से एक दुकान थी जो आग की चपेट में आने की वजह से पूरी तरह तहस-नहस हो गई। मौके पर मौजूद फायर बिग्रेड एक के आला अधिकारी ने बताया कि काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
हालांकि आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। अधिकारियों का मानना है कि एसी से शॉट सर्किट हुआ और फिर आग ने विक्राल रूप ले लिया। आग ने इमारत की सभी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया था। इमारत की दूसरी व तीसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर मैजूद थे जो फिलहाल गर्मियों की छुट्टियों की वजह से बंद थे।












Click it and Unblock the Notifications