मुंबई: ड्रीमलैंड सिनेमा के पास इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी
मुंबई। मायानगरी मुंबई में चरनी कोड पर स्थित ड्रीमलैंड सिनेमा के पास एक रिहायशी इमारत में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग आदित्य आर्केड टोपीवाला लेन पर स्थित एक इमारत में लगी है।

मौके पर दमकलकर्मी पहुंच चुके हैं जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव दल ने इमारत के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। इमारत में आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अबतक नहीं मिल पाई है, तस्वीरों में ये इलाका काफी संकरा दिख रहा है।
लोकल ट्रेन में लगी थी आग
आपको बता दें कि अभी पिछले हफ्ते भी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में भी आग लग गई थी, हादसे के समय ट्रेन नवी मुंबई स्टेशन पर खड़ी थी। हालांकि हादसे में किसी भी प्रकार की जानहानि नहीं हुई थी लेकिन आग की वजह से कोई लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications