आंध्र: कोविड केयर सेंटर में आग से 7 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विजवाड़ा में एक होटल में भीषण आग लग गई है। जानकारी के अनुसार यह आग विजयवाड़ा स्थित एक होटल में लगी है, घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद 30 लोगों को अस्पताल से बाहर निकालने में फायर ब्रिगेड की टीम को सफलता मिली थी। बता दें कि इस होटल को अस्पताल द्वारा कोविड के मरीजों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है, फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दुख जताया है।

Recommended Video

    Andhra Pradesh : Covid Care Centre में आग, 7 लोगों की मौत,कई घायल | वनइंडिया हिंदी
    fire

    यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ है। हमने पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया है, अस्पताल में 22 लोगों का इलाज चल रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है, लेकिन पुख्ता जानकारी हादसे की जांच के बाद ही सामने आ सकती है। बता दें कि इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके में स्थित कोविड अस्पताल मे भी आग लग गई थी, जिसमे 8 मरीजों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

    गुजरात में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने जांच के आदेश दिए थे। हादसे की जांच गृह विभाग की अडिशनल सेक्रेटरी संगीता सिंह की अगुवाई में होगी। मुख्यमंत्री ने तीन दिन के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट देने को कहा था ।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजे का भी ऐलान किया था। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। घटना पर शोक जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, अहमदाबाद अस्पातल में हुए हादसे दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो। मैंने मुख्यमंत्री विजय रूपानी और मेयर से बात की है और हालात की जानकारी ली। प्रशासन यहां हर संभव लोगों की मदद कर रहा है। हादसे में मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री ने 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50,000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इन लोगों को नेशनल रिलीफ फंड से यह मुआवजा दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+