पुणे: बिबवेवाडी स्थित गोदाम से उठी आग की ऊंची-ऊंची लपटें, मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के बिबवेवाडी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गोदाम से आग की बड़ी-बड़ी लपटे उठने लगीं। गोदाम में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की छह गाड़ियां पहुंच गई हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोदाम में लगी भीषण आग की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें काले धुएं के गुबार को कई फीट ऊपर उठते देखा जा सकता है।

Fire breaks out a godown in Bibvewadi area of Pune Maharashtra

मौके पर मौजूद दमकल विभाग के ऑफिसर रामटेक ने मीडिया को बताया कि बुधवार करीब चार बजे उन्हें गोदाम में आग लगने की खबर मिली। कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही मौके पर 6 फायर इंजन को लाया गया। आग पर काबू पाने का काम जारी है। गोदाम में लगी आग लेवल 2 की है, खुशकिस्मती से कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: बिहार: मुखिया का चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले वार्ड सदस्य की हत्या, लोगों ने पुलिस जीप को लगाई आग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+