दिल्ली: प्रगति मैदान के हॉल नंबर 17 में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के हॉल नंबर 17 में आग लग गई है। गेट नंबर 4 के करीब मौजूद स्थित हॉल मेंं आग थोड़ी देर पहले लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगते ही हड़कंप मच गया। अफरातफरी के माहौल में तुरंत दमकल को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल आग बुझाई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।

दिल्ली: प्रगति मैदान के हॉल नंबर 17 में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद

इससे पहले शुक्रवार सुबह उत्तर पश्चिम दिल्ली के उद्योग विहार में जूता कारखाने में आग लग गई थी। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है, लेकिन एक 40 वर्षीय दमकलकर्मी मामूली चोट लग गई। यहां 25 से अधिक दमकल की गाड़ियां भेजी गई हैं और लगभग सात घंटे बाद इसकी सूचना दी गई। आग बुझाने की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम फिलहाल इस मामले की जांच कर रहे हैं और पूछताछ के लिए मालिक को फोन करेंगे।'

बताया गया कि जब आग लगी तो कारखाने में मजदूर नहीं थे। हालांकि, रोहिणी सेक्टर 16 फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन कुलदीप राणा आग बुझाने की कोशिश करते हुए फिसल गए और उनके हाथों पर घाव लग गए। फिलहाल उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में किया जा रहा है।

दिल्ली फायर सर्विसेज के अतिरिक्त निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 2.52 बजे, विभाग को फोन आया कि उद्योग विहार में पीरगढ़ के पास एक जूता कारखाने में आग लग गई थी और चार गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+