बिजली चोरी के आरोप में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के खिलाफ FIR दर्ज

अधिकारियों ने जब चांज की तो पाया कि बॉलीवुड अभिनेत्री के फ्लैट में लगे बिजली के मीटर में भी छेड़छाड़ कर गड़बड़ी की गई है।

मुंबई। कई हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री रति अग्निहोत्री और उनके पति अनिल वीरवानी पर बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने करीब 49 लाख रुपए की बिजली चोरी की है। जांच में उनके फ्लैट में लगे बिजली के मीटर में भी गड़बड़ पकड़ी गई है।

rati agnihotri बिजली चोरी के आरोप में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक मुंबई में बिजली की सप्लाई करने वाली एक कंपनी ने रति अग्निहोत्री और उनके पति पर बिजली चोरी का आरोप लगाया है। कंपनी का आरोप है कि उन्होंने मीटर में छेड़छाड़ कर 48 लाख 96 हजार रुपए की बिजली चोरी की है। कंपनी ने मुंबई के वर्ली थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि एक इंजीनियर ने जांच में पाया कि रति और उनके पति ने मीटर में छेड़छाड़ कर चार अप्रैल, 2013 से 1,77,647 यूनिट बिजली के लिए कोई भुगतान नहीं किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों को कानूनी नोटिस भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें- फ्रॉड केस में पति संग पकड़ी गई जानी-मानी एक्‍ट्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+