मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन-जीजा के खिलाफ FIR दर्ज, फ्लैट पर कब्जे का आरोप

फतेहपुर के रहने वाले पंकज त्रिपाठी की शिकायत के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर गुरुवार को इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री और अपना दल (कृष्णा पटेल) की नेता अनुप्रिया पटेल की बहन और उनके जीजा पर अवैध कब्जे का मामला दर्ज हुआ है। अनुप्रिया की बहन पल्लवी पटेल और उनके पति पंकज सिंह समेत तीन अन्य लोगों पर पुलिस ने लखनऊ के गोमती नगर में अवैध तरीके से फ्लैट कब्जाने और मकान मालिक को धमकाने का केस दर्ज किया है। फतेहपुर के रहने वाले पंकज त्रिपाठी की शिकायत के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर गुरुवार को इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

anupriya patel

कोर्ट को दी गई शिकायत में पंकज त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि उसने 2013 में एक फ्लैट खरीदा था और पंकज सिंह को रहने के लिए इसका एक कमरा किराए पर दिया था। त्रिपाठी ने बताया कि करीब 6-7 महीने पहले उसने पंकज सिंह से कहा कि उनके बच्चे रहने के लिए लखनऊ आ रहे हैं इसलिए वो कमरा खाली कर दे, लेकिन उन्होंने कमरा खाली करने से मना कर दिया। इसके बाद पंकज त्रिपाठी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई।

Recommended Video

    PM Modi Organizes Fairwell Dinner for President Pranab Mukherjee । वनइंडिया हिंदी

    पंकज सिंह ने भी दर्ज कराई थी एफआईआर

    इस मामले में अनुप्रिया की बहन पल्लवी पटेल से अभी तक बात नहीं हो पाई है। वहीं, उनके एक सहयोगी ने बताया कि पंकज सिंह ने उस फ्लैट को खरीदने के लिए पंकज त्रिपाठी को एडवांस रकम दे दी थी। बाद में उन्हें पता चला कि यह फ्लैट पहले से ही गिरवी रखा हुआ है। इसपर पंकज सिंह ने दिया हुआ अपना एडवांस वापस मांगा, जिसे लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि पंकज सिंह ने मई महीने में पंकज त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+