तेज प्रताप और उनके निजी सहायक को मिली हत्‍या की धमकी, FIR दर्ज

पटना। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव और उनके निजी सहायक को जान से मारने की धमकी मिली है। दोनों को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भेजी गई। धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि कॉल 8292809517 से आया और धमकी देने वाला खुद को गोह का छात्र आरजेडी अध्यक्ष बताया है। बता दें कि तेज प्रताप यादव इन दिनों बगावती तेवर में हैं।

 तेज प्रताप और उनके निजी सहायक को मिली हत्‍या की धमकी, FIR दर्ज

शिवहर और जहानाबाद लोकसभा सीट पर उनके चयन के उम्मीदवार को नहीं उतारने से वो नाराज हैं और सोमवार को उन्होंने एक अलग मोर्चा बना लिया है। लालू-राबड़ी नाम का मोर्चा बनाया है। इसके साथ ही दो दिन का तेज प्रताप ने आरजेडी को अल्टीमेटम दिया है कि वो इन सीटों को उन्हें दें। उन्होंने कहा है कि अगर सीट नहीं मिली तो वो अपने उम्मीदवार अग्नेश कुमार और चंद्र प्रकाश यादव को आरजेडी प्रत्याशियों के खिलाफ इस मोर्चे के तहत उतारेंगे।

इस बीच अपने पुत्र तेज प्रताप के रवैये से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी खफा हैं। जिस अंदाज में तेज प्रताप ने राजद और अपने छोटे भाई तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, उससे लालू गुस्से में हैं। तेज प्रताप ने मंगलवार को लालू प्रसाद से संपर्क साधने की कोशिश भी की, पर मामला नहीं बना। यह भी चर्चा है कि लालू ने कह दिया है कि वे बात करना नहीं चाहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+