मुस्लिम वोटों पर विवादित टिप्पणी: कर्नाटक के संत कुमार चंद्रशेखरनाथ के मुश्किलें बढ़ीं, मामला दर्ज
विश्व वोक्कालिगा महासमस्ताना मठ के द्रष्टा कुमार चन्द्रशेखरनाथ स्वामीजी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। स्वामीजी ने वक्फ बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के जवाब में आपत्तिजनक कमेंट को लेकर ताजा कार्रवाई की गई है। संत कुमार चन्द्रशेखरनाथ ने एक बयान में कहा कि मुस्लिम मतदाओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनसे (मुस्लिम वोटर) से मतदान के अधिकार छीन लेना चाहिए।

कर्नाटक पुलिस ने संत के खिलाफ ये कार्रवाई एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर दर्ज की है। उप्परपेट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले का जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा, "उनके (स्वामीजी) खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
संत कुमार चन्द्रशेखरनाथ स्वामी ने अपने बयान में किसानों आंदोलन का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सभी को लड़ना चाहिए... ऐसा कहा जाता है कि वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर दावा कर सकता है। यह बहुत बड़ा अन्याय है... कोई किसी और की जमीन छीन ले, यह धर्म नहीं है... इसलिए सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ें कि लड़ना चाहिए कि किसानों की जमीन उनके पास ही रहे।"
वहीं उन्होंने मुसलमानों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने की भी बात कही। हालांकि संत ने अपने बयान के लिए माफी मांगी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'मुसलमान भी देश के नागरिक हैं और अन्य लोगों की तरह उन्हें भी वोट देने का अधिकार है।'












Click it and Unblock the Notifications