शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज,जानिए क्या है मामला
,जानिए क्या है मामला
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किल बढ़ गई है। मुंबई में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ गोल्ड स्कैम मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। गोल्ड स्कीम से जुड़े एक मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ FIR
गोल्ड बिजनेस करने वाली कंपनी सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े धोखाधड़ी मामले में शिल्पा और उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कंपनी के पूर्व निदेशक एनआरआई सचिन जोशी ने पुलिस से शिल्पा और उनके पति के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने अपनी शिकायत में दावा किया कि उन्हें पहले प्रलोभन दिया गया और इसके बाद साल 2014 के आसपास शुरू की गई एसजीपीएल की 'सतयुग गोल्ड स्कीम' के तहत उन्हें उनके साथ धोखाधड़ी की गई।

क्या है पूरा मामला
एनआरआई सचिन जोशी ने मुंबई में स्थित खार पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा राज कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा गणपति चौधरी, मोहम्मद सैफी सहित एसजीपीएल के अन्य अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

NRI सचिन जोशी से दर्ज कराई शिकायत
आपको बता दें कि एनआरआई सचिन जोशी ने अपनी शिकायत में कहा कि सतयुग गोल्ड स्कीम के तहत उन्होंने साल 2014 में 18.58 लाख चुकाकर लगभग 1 किलो सोना खरीदा था। कंपनी के गोल्ड स्कीम के मुताबिक पांच साल बाद सोने की एक निश्चित मात्रा की कीमत अदा करने का वायदा किया गया। उन्होंने कहा कि जब मार्च 2019 में उन्होंने उस गोल्ड को बेचने के लिए कंपनी से संपर्क किया तो उन्हें कंपनी की ओर से सकारात्मक संकेत नहीं मिले। जिसके बाद उन्होंने पाया कि मुंबई के बांद्रा कुर्ला इलाके में स्थित एसजीपीएल के कार्यालय में ताला लगा है। सचिन जोशी के प्रवक्ता के मुताबिक आज की कीमत के हिसाब से उनके सोने की कीमत 44 लाख के करीब पहुंच गई है। जिसके बाद उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ गोल्ड स्कीम में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। .












Click it and Unblock the Notifications