रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी से पहले मोदी सरकार ने दिया तोहफा, राखी, मूर्तियां, हथकरघा जीएसटी से बाहर
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी पर खास तोहफा दिया है। अरुण जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने बताया कि राखी को जीएसटी से दूर रखा गया है। इसी के साथ ही गणेश चतुर्थी से जुड़ा एक अहम ऐलान भी कार्यकारी वित्त मंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि मूर्तियों, हस्तशिल्प और हथकरघा को भी जीएसटी से अलग रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये सभी हमारी विरासत हैं और हमें विरासत का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन और गणेश चतुर्थी पर लोग काफी खरीदारी करते हैं, इसलिए सरकार का यह कदम बेहद खास है।
रक्षाबंधन 26 अगस्त को है, जबकि गणेश चतुर्थी 13 सितंबर को है। रक्षा बंधन और गणेश चतुर्थी पर बाजार में राखियों और मूर्तियों की कीमत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में जीएसटी हटाने की घोषणा से आम खरीदार को काफी राहत मिलेगी।
इससे पहले केंद्र सरकार ने सैनेटरी नैपकिन से जीएसटी को हटाने की घोषणा की थी। पहले सैनेटरी पैड पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था। महिलाओं के लिए ज्वैलरी, हेयर ड्रायर, परफ्यूम और हैंड बैग पर जीएसटी में भी केंद्र सरकार ने राहत दी। ये प्रोडक्ट पहले 28 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में आ रहे थे, लेकिल बाद में सरकार ने इन्हें 18 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में डाल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications