जम्मू कश्मीर जल्द बन सकता है राज्य, Nirmala Sitharaman ने कहा- केंद्र सरकार कर रही विचार
जम्मू कश्मीर जल्द बन सकता है राज्य, Nirmala Sitharaman ने कहा- केंद्र सरकार कर रही विचार
Nirmala Sitharaman: जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) को जल्द राज्य का दर्जा मिल सकता है। इस बात के संकेत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने देते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस पर विचार कर सकती है। इस दौरान सीतारमण ने 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार, केंद्र द्वारा राज्यों को धनराशि के वितरण के बारे में जानकारी भी प्रदान की।

सीतारमण ने केंद्र-राज्य संबंधों पर एक व्याख्यान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बिना किसी हिचकिचाहट के 2014-15 में 14वें वित्त आयोग की इस सिफारिश को स्वीकार कर लिया था। उन्होंने बताया कि राज्यों को कुल कर संग्रह का 42 प्रतिशत वित्त आयोग के जरिए दिया जा रहा है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि 'पीएम मोदी ने वित्त आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया और इसीलिए आज राज्यों को 42 प्रतिशत धन राशि मिलती है। जम्मू-कश्मीर को 41 प्रतिशत धन राशि मिलती है, क्योंकि वह एक राज्य नहीं है। संभवत: जल्द ही इसका राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा।'
गौरतलब है कि 5 सितंबर 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था, जिसके बाद जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दे दिया था। सरकार ने तब जम्मू कश्मीर से अलग करते हुए लद्दाख को भी अलग केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया था। गृहमंत्री अमित शाह ने तब कहा था कि उचित समय आने पर जम्मू कश्मीर को राज्य को दर्जा जरूर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications