सब्जी मंडी में अचानक खरीददारी करने पहुंची देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वायरल हुआ वीडियो
चेन्नई, अक्टूबर 08। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक अलग अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, निर्मला सीतारमण शनिवार को तमिलनाडु के चेन्नई में मायलापुर इलाके में स्थित एक सब्जी मंडी में खरीददारी करने पहुंच गईं। देश की वित्त मंत्री को इस सब्जी मंडी में देख लोग एकदम से हैरान रह गए।

वित्त मंत्री ने सब्जी विक्रेताओं से बात भी की
निर्मला सीतारमण ने इस दौरान मंडी में स्ट्रीट वेंडर से सब्जियां भी खरीदी। इस दौरान सीतारमण कुछ सब्जी विक्रेताओं से बातचीत करती हुई भी नजर आईं। उनके सब्जी खरीदने का वीडियो उनके कार्यालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है। वीडियो में निर्मला सीतारमण को शकरकंद खरीदते हुए भी देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने इस दौरान करेला भी खरीदा।
आपको बता दें कि वित्त मंत्र निर्मला सीतारमण ऐसे समय मंडी में सब्जी खरीदने गई हैं, जब देस में मुद्रास्फीति पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ रही हैं और इसकी वजह से देश में खाने-पीने और तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में तेज गिरावट इसके पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक है।
भारत की खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में 6.71 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 7 प्रतिशत हो गई और यह खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण था। वास्तव में, खुदरा मुद्रास्फीति लगातार आठ महीनों से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6 प्रतिशत की सहिष्णुता सीमा से परे रही है।
खाद्य कीमतों में वृद्धि से खुदरा मुद्रास्फीति में वृद्धि हुई है और यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि खाद्य टोकरी में मुद्रास्फीति अगस्त में 7.62 प्रतिशत थी, जो जुलाई में 6.69 प्रतिशत थी और अगस्त 2021 में 3.11 प्रतिशत से दोगुनी से अधिक थी।












Click it and Unblock the Notifications