सुब्रहमण्यम स्वामी के लगातार हमलों के बीच राजन को जेटली का समर्थन
नई दिल्ली। भले ही मीडिया में वित्त मंत्री अरुण जेटली और रिजर्व बैंक के मुखिया रघुराम राजन के बीच मतभेद की खबरें आती रहती हों लेकिन वित्त मंत्री ने आगे आकर राजन का समर्थन किया है।
क्या कहा जेटली ने
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि वे रिजर्व बैंक गर्वनर सहित किसी के भी खिलाफ 'व्यक्तिगत टिप्पणियों' को मंजूरी नहीं देते। जेटली ने कहा कि वह रिजर्व बैंक गवर्नर सहित किसी के भी खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियों को हरगिज स्वीकार नहीं करेंगे।
अपने फैसले खुद लेता आरबीआई
जेटली से बीते कुछ महीनों में राजन पर किये जा रहे लगातार हमलों और सरकार की तरफ से उन्हें बचाने की कोशिशों के बारे में पूछा गया था। जेटली ने कहा कि रिजर्व बैंक एक महत्वपूर्ण संस्थान है जो अपने फैसले खुद करता है।
चलता रहेगा यह रिश्ता
जेटली ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कोई भी उनके फैसलों से सहमत या असहमत हो सकता है लेकिन वह मुद्दों पर बहस की बात है।जेटली ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार के बीच लगातार संवाद है और यह रिश्ता चलता रहेगा।गुरुवार को बीजेपी के सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजन के खिलाफ एक चिट्ठी लिखी गई थी। इस चिट्ठी में राजन को जल्द से जल्द हटाने की मांग की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications