OMG काली मंदिर में जूते पहनकर पहुंचे सलमान-शाहरूख, मचा बवाल

नई दिल्ली। सलमान खान और शाहरूख खान साथ हों और बवाल ना हो ऐसा संभव है क्या...शायद नहीं..क्योंकि हमेशा ऐसा ही होता है। इन दिनों शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म दिलवाले का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। जिसके लिए वो कलर्स के मशहूर शो बिग बॉस में आने वाले हैं जिसके होस्ट सलमान खान है।

अब बॉलीवुड की दो बड़ी हस्तियों का एक साथ आना कलर्स के लिए वरदान से कम नहीं इसलिए उसने दोनों स्टार की एंट्री को रोचक बनाने की सोची और दोनों को मशहूर फिल्म करण-अर्जुन के स्लाट से जोड़ दिया जिसका प्रोमो प्रमुखता से चैनल पर दिखाया जा रहा है लेकिन अच्छा करने के चक्कर में बवाल पैदा हो गया है।

दरअसल प्रोमो में दोनों खान को करण-अर्जुन बनाकर काली मंदिर में पेश किया गया हैं जहां दोनों सितारे जूते पहनें नजर आ रहे हैं जिसको लेकर इस समय सोशल मीडिया पर हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा मचा रखा है। हालांकि इस बारे में चैनल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन लोग जमकर शाहरूख -सलमान समेत कलर्स चैनल को कोस रहे हैं।

देखें वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+