प्रज्ञा ठाकुर के आगे झुकी शिवराज सरकार, सिंहस्थ जाने की दी परमिशन
भोपाल। आखिरकार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जिद काम आयी और उनके सामने शिवराज सरकार ने घुटने टेक दिये। राज्य सरकार ने उन्हें सिंहस्थ कुंभ में स्नान करने की परमिशन दे दी है और इसी वजह से वो आज कुंभ में क्षिप्रा नदी में स्नान करेंगी। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच में एम्बुलेंस से उज्जैन आज ले जाया जा रहा है।साध्वी ने उज्जैन में ही अनशन तोड़ने का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि सिंहस्थ कुंभ में जाने के लिए साध्वी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था जिससे मगंलवार को उनकी तबियत खराब हो गई थी, इस सिलसिले में उनके परिजन ने कल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बाबूलाल गौर से भी मुलाकात भी की थी। वैसे इससे पहले ही साध्वी को उज्जैन में स्नान कराने के लिए मंगलवार को देवास जिला अदालत ने सरकार को दोबारा आदेश दिया था।
मालूम हो कि साध्वी को कैंसर है और उनका इलाज भोपाल के खुशीराम आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चल रहा हैं। साध्वी को हाल ही में मालेगांव बम विस्फोट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से क्लीनचिट मिली है। प्रज्ञा ठाकुर को सुरक्षा कारणों के कारण राज्य सरकार ने सिंहस्थ जाने की आज्ञा नहीं दी थी लेकिन अब सरकार ही उन्हें लेकर वहां जा रही है।
मालूम हो कि उज्जैन में 22 अप्रैल से सिंहस्थ कुंभ शुरू हुआ है और 21 मई को इसका समापन होने वाला है।













Click it and Unblock the Notifications