Tejashwi Yadav Wedding : तेजस्वी यादव ने 'क्रिस्चियन गर्ल' से रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

नई दिल्ली, 09 दिसंबर। आखिरकार इंतजार हुआ खत्म और राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव ने आज दिल्ली में शादी कर ली है और सारे कयासों पर विराम लगा दिया। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने ईसाई धर्म की लड़की से शादी की है। उनका नाम 'एलेक्सिस' है और वो एयरहोस्टेस रह चुकी हैं। तेजस्वी और एलेक्सिस दोनों एक-दूसरे को पिछले 6 साल से जानते हैं। तेजस्वी ने पहले अपनी होने वाली दुल्हन के साथ सगाई की और बाद में परिवार वालों की मौजूदगी में एक दूसरे को बरमाला पहना दी। शादी की सारी रस्में तेजस्वी की बहन मीसा भारती के 'सैनिक फार्म हाउस' में संपन्न हुई हैं। इस वक्त वहां बहुत कड़ी सुरक्षा है। कहा जा रहा था कि तेजस्वी के पिता लालू यादव इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन बाद में उन्हें अपने बेटे की पसंद को ही 'ओके' बोलना पड़ा।

Recommended Video

    Tejashwi Yadav की Engagement की तस्वीरें आई सामने, आज ही होगी शादी | वनइंडिया हिंदी
    तेजस्वी याादव ने की क्रिस्चियन गर्ल से सगाई

    तेजस्वी याादव ने की क्रिस्चियन गर्ल से सगाई

    लालू यादव को दूसरे धर्म के कारण इस शादी पर आपत्ति थी लेकिन अब उन्हें समझ आ गया कि उनके बाद राजद को तेजस्वी यादव ही आगे लेकर जाएंगे और वो पहले ही उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं, ऐसे में उन्हें ना चाहते हुए भी शादी के लिए हां बोलना पड़ा। वैसे जो तस्वीर सामने आई है उसमें तेजस्वी यादव गोल्डन शेरवानी में और एलेक्सिस सुर्ख लाल रंग के लंहगे में नजर आ रही हैं। दोनों साथ में प्रिंस और प्रिसेंज की तरह दिख रहे हैं।

    दोनों की शादी आज ही होने वाली है...

    दोनों की शादी आज ही होने वाली है...

    पहले कहा जा रहा था कि तेजस्वी शादी के लिए दो महीने का वक्त चाहते थे लेकिन फिर वो मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए शादी के लिए मान गए और खुशी-खुशी 'एलेक्सिस' संग सात फेरे ले लिए।

    एलेक्सिस दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं

    एलेक्सिस दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं

    आपको बता दें कि एलेक्सिस दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं और उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं। दोनों की दोस्ती पिछले 6 साल से है लेकिन दोनों के रिश्ते की भनक कभी भी मीडिया वालों को नहीं लगी।

    सारे कयासों से पर्दा उठ गया

    सारे कयासों से पर्दा उठ गया

    पहले कहा जा रहा था कि तेजस्वी हरियाणा की रहने वाली राजश्री नाम की लड़की से शादी करने जा रहे हैं, जिनका परिवार दिल्ली में रहता है लेकिन अब सारे कयासों से पर्दा उठ गया है और तेजस्वी अब किसके पति बने हैं, खुलासा हो चुका है। कुछ मीडिया की खबरों में कहा जा रहा है कि 'एलेक्सिस' पहले हिंदू थीं और उनका नाम ही राजश्री था लेकिन फिर उनके और उनके परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया लेकिन इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही वनइंडिया इस खबर के सच होने का दावा करता है।

    सैनिक फार्म हाउस में बेहद ही कड़ी सुरक्षा

    वैसे इस वक्त सैनिक फार्म हाउस में बेहद ही कड़ी सुरक्षा है और केवल निमंत्रित लोगों को ही वहां पहुंचने की इजाजत है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस समारोह में बहुत कम ही लोग शामिल हुए हैं, जिनमें तेजस्वी और एलेक्सिस के परिवार वाले,रिश्तेदार, मित्र और राजद के कुछ चुनिंदा कार्यकर्ता हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+