पापा इरफान खान को मिला अवॉर्ड तो फूट-फूटकर रो पड़ा बेटा बाबिल, इमोशनल होकर बोली ये बात

Filmfare Award Function: पापा इरफान खान को मिला अवॉर्ड तो फूट-फूटकर रो पड़ा बेटा बाबिल, कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान 29 अप्रैल 2020 को हम सबको हमेशा के लिए अलविदा कह गए। इरफान खान की मौत देश ही नहीं विदेशों में बैठे उनके फैंस को बड़ा सदमा लगा था। अपनी एक्टिंग से हर दर्शक के दिल को छू लेने वाले इरफान खान भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उन्‍होंने जो फिल्‍मों में किरदार निभाए वो सदा जिंदा रहेंगे। इरफान खान को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस दिग्गज कलाकार को फिल्मफेयर की तरफ से ट्रिब्यूट दिया गया था जिसमें अभिनेता को सम्‍मानित किया गया। ये अवार्ड लेने उनके बेटे बाबिल पहुंचे और पिता को याद कर फूट-फूट कर रोने लगे।

अब्बू इरफान के लिए ये शब्द सुनकर खूब रोए बाबिल

अब्बू इरफान के लिए ये शब्द सुनकर खूब रोए बाबिल

दिवंगत अभिनेता इरफान खान को फिल्मफेयर में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इरफान खान के ट्रिब्‍यूट में उन पर एक फोटो वीडियो भी शेयर किया गया। जिसमें कहा गया इरफान खान जब भी पर्दे पर आते थे तो सबको लगता था ये मैं हूं। एक ऐसा चेहरा जो अपना सा लगता था। एक ऐसी शख्सियत जिसमें पॉवर भी था और प्‍यार भी। अपने पिता के लिए ये खास शब्द सुनने के बाद बाबिल काफी इमोशनल हो गए और बाबिल फूट-फूट कर रोने लगे।

आयुष्‍मान बोले- हर जाने वाले कलाकार का इस तरह से सम्‍मान नहीं होता

आयुष्‍मान बोले- हर जाने वाले कलाकार का इस तरह से सम्‍मान नहीं होता

इस शो में बाबिल नहीं वहां मौजूद कई कलाकार इरफान खान को याद करके रो पड़े कुछ की आंख नम हो गई। इरफान खान को याद करते हुए शो को होस्‍ट कर रहे अयुष्‍मान खुराना ने कहा कलाकारों का कभी अतीत नहीं होता कभी वर्तमान नहीं होता। जब कोई कलाकार जाता है तो उसका इस तरह से सम्‍मान नहीं होता हर कोई फनकार इरफान नहीं होता।

एक्‍टर राजकुमार ने भावुक होकर बाबिल को लगाया गले

एक्‍टर राजकुमार ने भावुक होकर बाबिल को लगाया गले

इरफान खान को याद करते हुए एक्‍टर राजकुमार राव भी काफी भावुक हो गए। एक्‍टर राजकुमार ने कहा इरफान सर हमने आपसे बहुत कुछ सीखा और आने वाली कई पीढि़या आपसे एक्टिंग सीखती रहेंगी। पिता इरफान खान को मिले अवार्ड को लेने जब बाबिल स्टेज पर पहुंचे तो राजकुमार राव ने उन्हें प्यार से गले लगा लिया और हौंसला दिया।

इरफान खान को याद कर बाबिल ने कही ये बात

इरफान खान को याद कर बाबिल ने कही ये बात

बाबिल ने अब्बू इरफान खान को मिले अवार्ड लेते हुए और भावुक हो गए और उन्‍होंने कहा पापा मैं खुशनसीब हूं जो अपको फादर के रूप में पाया। आप पर हमेशा नाज रहेगा। आपने वादा किया था कि हम साथ जर्नी करेंगे ...... लास्‍ट में बाबिल प्रामिस कह कर भावुक होकर थैक्‍यू कहकर अपनी बात खत्‍म कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+