Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिक्शा पर बैठकर कहा खुल्ले नहीं हैं भाऊ...तो खोल दिया गया बदन

रिक्शाचालकों की मनमानी और गुंडागर्दी वहां से गुजर रहे नागरिक देख रहे थे और वो भी इससे काफी परेशान हो चुके हैं।

ठाणे। ठाणे में रिक्शाचालकों की मनमानी और गुंडागर्दी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। महज 2 रुपए छुट्टे पैसे न होने की वजह से एक यात्री की रिक्शावालों ने मिलकर पिटाई कर दी। मंगलवार की शाम स्टेशन परिसर के पास मारपीट की ये घटना घटी।

रिक्शा पर बैठकर कहा खुल्ले नहीं हैं भाऊ...तो खोल दिया गया बदन

मंगलवार की शाम 7 बजे के करीब ठाणे के सावरकरनगर में रिक्शा से ठाणे स्टेशन जा रहे तुषार म्हात्रे ने गावदेवी पहुंचने के बाद 50 रुपए का नोट किराए के लिए निकाला। इस दौरान रिक्शा चालक और यात्री के बीच 2 रुपए छुट्टे न होने की वजह से कहा-सुनी हुई। वाद-विवाद बढ़ता देखकर बाकी रिक्शाचालक भी इकट्ठा हो गए और तुषार म्हात्रे की मिलकर सभी चालकों ने जमकर पिटाई कर दी।

रिक्शाचालकों की मनमानी और गुंडागर्दी वहां से गुजर रहे नागरिक देख रहे थे, नागरिक भी रिक्शावालों की मनमानी से काफी परेशान हो चुके थे। इसलिए नागरिकों ने मिलकर रिक्शाचालकों की पिटाई की और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। नौपाडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर संबंधित रिक्शाचालकों को हिरासत में लिया गया। उसके बाद पुलिस ने गावदेवी से नौपाडा पुलिस स्टेशन तक रिक्शाचालकों की पीटते हुए लेकर गए। इस मामले में रिक्शाचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+