अब शुरू हुआ नंदिनी बनाम मिल्‍मा, केरल की मंत्री जे चिंचू ने कर्नाटक डेयरी के दूध को बताया घटिया, दी ये सलाह

अब शुरू हुई कर्नाटक और केरल के डेयरी ब्रांड की लड़ाई, मंत्री के बयान से सियासत गरमाई

Nandini vs Milma: कर्नाटक के नंदिनी डेयरी ब्रांड को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो चुका है। इसको लेकर एक बार फिर सियासत गरमाजी नजर आ रही है। इसकी वजह है कि केरल की मंत्री का बयान है।

केरल मंत्री जे चिंचू रानी ने शुक्रवार को दावा किया कि नंदिनी ब्रांड के दूध की क्‍वालिटी खराब है। इसके साथ ही मंत्री ने केरल के को ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केटिंग (KCMMF) के मिल्मा दूध का सेवन करने का भी आग्रह किया।

Nandin-Milma

गुरुवार को मीडिया से रूबरू केरल की पशुपालन मंत्री ने कहा केरल में करने से पहले कर्नाटक मिल्‍क फेडरेशन (KMF) को अधिकारियों से अनुमति लेनी चाहिए थी। उन्‍होंने कहा हम इस संबंधी में राष्‍ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड में शिकायत दर्ज कराएंगे।

दरअसल, केरल की पशुपालन मंत्री इसलिए भड़की हैं क्‍योंकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कर्नाटक के नंदिनी ब्रांड ने इस साल ममल्लापुरम, कोच्चि में अपने पार्लर खोले हैं और जल्‍द ही अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार करने की योजना बना रही है।

इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कर्नाटक का नंदिनी की क्‍वालिटी खराब है और मैं केरल के लागों से मिल्‍मा दूध का सेवन करने की गुजारिश करती हूं, क्‍योंकि इस दूध का सेवन हमारे य‍हां ज्‍यादातर घरों के बच्‍चे करते हैं।

कर्नाटक के मंत्री ने केरल मंत्री को दिया ये जवाब

वहीं केरल की पशुपालन मंत्री के इस बयान का जवाब सहकारिता मंत्री क्याथासंद्र राजन्ना ने देते हुए कहा कि केसीएमएमएफ की आपत्तियों का जवाब दिया है और कहा है कि केरल में नंदिनी के कारोबार के बारे में कुछ भी अनैतिक नहीं है।

NDTV को दिए इंटरव्‍यू में उनहोंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में कोई भी अपना उत्पाद कहीं भी बेच सकता है. इसमें कुछ भी अनैतिक नहीं है। दिन के अंत में, यह प्रतिस्पर्धा के बारे में है और उपभोक्ता केवल उस प्रोडक्‍ट को चुनेगा जो बेहतरीन क्‍यालिटी का होगा।

कर्नाटक चुनाव से पहले भी नंदिनी बनाम अमूल को लेकर शुरू हुआ था विवाद

याद रहे कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश्‍ में गुजरात स्थित अमूल डेयरी ब्रांड को कर्नाटक में लाए जाने पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया था, तब कांग्रेस विपक्ष में थी। कांग्रेस ने तब आरोप लगाया था कि कर्नाटक में अमूल के प्रवेश से केवल कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) द्वारा संचालित नंदिनी को खत्‍म करने की साजिश रची जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+