वंदे भारत मिशन का पांचवां चरण 1 अगस्त से शुरू होगा, अब तक 8 लाख से अधिक भारतीय लौटे स्वदेश

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के दौर में दूसरे देशों में फंसे अपने नागिरकों को स्वदेश वापस लाने के लिए भारत सरकार ने एयर इंडिया के साथ मिलकर 'वंदे भारत मिशन' की शुरुआत की थी। रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि मिशन के तहत 6 मई, 2020 से अब तक विभिन्न देशों से करीब 814,000 से अधिक फंसे हुए भारतीय को स्वदेश वापस लाया जा चुका है। पुरी ने एक ट्वीट में कहा, 'वंदे भारत दुनिया भर में फंसे और परेशान भारतीयों के लिए आशा और खुशी का मिशन बना हुआ है।

fifth phase of Vande Bharat Mission will start from August 1 till now more than 8 lakh Indians have returned home

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्वीट में बताया है कि 270,000 से अधिक लोगों को 53 देशों की उड़ानों से भारत लाया गया है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत मिशन अब 1 अगस्त, 2020 से चरण -5 में पहुंच जाएगा फिलहाल में चौथे चरण में वापस आए नागरिकों का ब्योरा तैयार करने में का काम कर रहे हैं। इस अभियान के पांचवें चरण में हम, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, कतर, ओमान, यूएई, सिंगापुर, यूके, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, सऊदी अरब, बहरीन, न्यूजीलैंड, फिलीपींस जैसे देशों से और अधिक मिलकर काम करेंगे। जैसे हमने पहले किया था, इस चरण की प्रगति के रूप में और गंतव्य और उड़ानें जोड़ी जाएंगी।

एक अन्य ट्वीट में हरदीप सिंह पुरी ने लिखा, जल्दी ही इंडियन एयरलाइंस टिकट बुकिंग के बारे में विवरण द्वारा साझा करेगा। हमारी पूरी कोशिश है कि हम विदेशों में फंसे हर परेशान भारतीय तक पहुंचे और उनकी निकासी के साथ-साथ उनकी यात्रा को भी सुविधाजनक बनाया जाए। मेरा आपसे अनुरोध है कि कृपया हमारे साथ धैर्य और सहनशीलता बरतें। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 7 मई से वंदे भारत मिशन शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, कोरोना के मामलों में आई कमी, CM केजरीवाल ने बताया दिल्ली मॉर्डल का फॉर्मूला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+