442 रुपए के दो केलों के मामले में नया मोड़, होटल एसोसिएशन ने कहा- इतना टैक्स तो लगेगा ही
नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) ने मंगलवार को चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल में अभिनेता राहुल बोस द्वारा 2 केलों पर दिए गए 18% गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फेडरेशन ने कहा है कि इसमें कुछ भी अवैध नहीं है।

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जीएस कोहली कहा कहना है कि- 'होटल में कोई भी चीज सस्ते में नहीं मिलती है। शहरों में सड़क किनारे बिकने वाली 10 रुपये की कॉफी भी होटल में 250 रुपये की हो जाती है। होटल सामान को केवल खरीदते नहीं है, बल्कि सेवा, गुणवत्ता, कटलरी, साफ सुथरा फल देते हैं, जिसके लिए इतना पैसा ग्राहक से चार्ज करना वाजिब है।' उन्होने कहा कि होटल जब इतनी सुविधाएं देगा तो उसे जीएसटी वसूलना होगा। ये आदेश सरकार की ओर से जारी है जिसका पालन करना होता है।
राहुल बोस का शिकायती वीडियो सामने आने के बाद एक्सरसाइज व टैक्सेशन विभाग हरकत में आया था। विभाग ने इसके लिए बीते शुक्रवार को होटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन होटल ने अबतक इसपर कोई जवाब नहीं दिया है। तब सहायक आबकारी और कराधान आयोग ने कहा था कि ताजा फलों की श्रेणी में आने वाला फल केला टैक्स फ्री होता है तो हम होटल से पूछते हैं कि उन्होंने इसके ऑर्डर पर जीएसटी क्यों लगाया है इसे विस्तार से समझाएं।
आपको बता दें कि हाल ही में एक्टर राहुल बोस ने चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मेरिअट से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे बता रहे थे कि कैसे होटल ने उनसे दो केलों के बदले 442.50 रुपये वसूले। राहुल का वीडियो सामने के बाद से ये मामला काफी बढ़ गया।
यह भी पढ़ें- राहुल बोस मामले में होटल को जारी हुआ नोटिस, पूछा- टैक्स फ्री हैं केले तो फिर GST क्यों लगाई
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications