मुंबई में दिखे संदिग्ध पैराशूट, एक महीने के भीतर चौथा मामला

मुंबई। एक महीने के भीतर चौथी बार संदिग्ध पैराशूट दिखने से हड़कंप मच गया है। मुंबई में एयर इंडिया के पायलट ने संदिग्ध पैराशूट से उतरते हुए कुछ नीचे आते हुए देखा।

air india

यह नजारा मुंबई एयरपोर्ट के पास तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर पायलट ने इन संदिग्ध चीजों को पायलट से उतरते देखा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है ये संदिग्ध वस्तु थी या कोई व्यक्ति।

एयर इंडिया के फ्लाइट नंबर 671 के पायलट ने इन संदिग्ध वस्तुओं को पैराशूट से उतरते देखा, यह फ्लाइट चेन्नई के लिए सुबह 9.30 बजे रवाना होनी थी।

जिस वक्त इस संदिग्ध पैराशूट को पायलट ने देखा उस वक्त विमान 6000 फीट की उंचाई पर था। सूत्रों के अनुसार जो पैराशूट देखे गयें वह हरे, नीले और पीले रंग के थे। हालांकि एयर इंडिया ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

इसी महीने की शुरुआत में डीसीपी ने ड्रोन, पैराग्लाइडर पर पाबंदी लगा दी थी। इसके साथ ही माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट के शहर में उड़ान भरने पर काफी सख्ती लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+