मिडिल क्लास फैमिली की रूढ़वादी बेड़ियों को तोड़ा, जानिये कौन हैं फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2023
Nabanita Bhattacharjee: फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2023 का खिताब अपने नाम करने के बाद अगरतला की नबनिता भट्टाचार्जी सुर्खियों में है। लेकिन उनकी ये जर्नी इतनी भी आसान नहीं ही।

Nabanita bhattacharjee: नबनिता भट्टाचार्जी, वो नाम जो इस वक्त हर जुबां पर चढ़ा हुआ है। अगरतला की रहने वाली नबनिता ने हाल ही में फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2023 को अपने नाम किया है। लेकिन ये मुकाम हासिल करना इतना भी आसान नहीं था।
मन में मिस इंडिया बनने की चाह, त्रिपुरा का राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का जज्बा और संघर्ष भरी जिंदगी... ये कहानी है फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2023 का खिताब जीतने वाली नबनिता भट्टाचार्जी की।
मिडिल क्लास से रखती हैं ताल्लुक
इस खिताब को अपने नाम करने वालीं नबनिता का कहना है कि मैं काफी मशक्कत के बाद यहां पहुंची हूं। मैं आभारी हूं जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। मैं अपनी मां की ज्यादा आभारी हूं क्योंकि उन्होंने हर मुकाम पर मुझे सपोर्ट किया है। मिडिल क्लास से होने के नाते मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है कि मैं त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व कर रही हूं।
अगली मिस इंडिया बनने का सपना
नबनिता आगे कहती हैं कि त्रिपुरा में बहुत सारी लड़कियां हैं, जो अपना टैलेंट दिखाना चाहती हैं लेकिन दिखा नहीं पातीं। मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि आगे आकर अपना टैलेंट दिखाएं। इसके बाद नबनिता ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मैं त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर पाऊं और मैं अगली मिस इंडिया बनना चाहती हूं।
मां ने दी प्रेरणा
बताते चलें कि नबनिता अगरतला की रहने वाली हैं और कंप्यूटर साइंस में वे इंजीनियरिंग कर रही हैं। नबनिता एक मिडिलक्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। यहां तक पहुंचने के लिए नबनिता ने बहुत संघर्ष किया है। इस काम में उनकी मां ने उनका काफी साथ दिया। मां ही थीं, जिन्होंने उनका सारा खर्च उठाया और कदम कदम पर उन्हें प्रेरणा देती रहीं।
फिलहाल फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2023 बनने के बाद फिलहाल नबनिता चर्चा में हैं और अपने जैसी तमाम लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। नबनिता के लिए ये जर्नी आसान नहीं थी। लेकिन ऊंचे सपने और उन्हें पाने का जुनून नबनिता को आगे पहुंचा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications