Air India के 2 पायलट्स को कॉकपिट में महिला मित्र की एंट्री पड़ी भारी , लगा 30 लाख का जुर्माना

एयर इंडिया प्लेन में फ्लाइट के दौरान कॉकपिट में अपनी महिला मित्र को बैठने की अनुमति पर DGCA ने सख्त एक्शन लिया है। मामले में दो पायलट्स पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

एयर इंडिया (Air India) के विमान AI-445 के कॉकपिट में एक अनधिकृत महिला यात्री को बैठने के लिए बुलाने के मामले में एयरलाइंस की एक्शन के बाद डीजीसीए ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में दोनों पायलट्स दोषी पाए गए। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले में दोनों पायलटों पर 30 लाख का जुर्माना लगा दिया। ऐसे में मामले की जांच के लिए एयर इंडिया ने विस्तृत जांच के लिए एक समिति बनाई है।

मामिले में नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) ने कहा, " निदेशालय को मामले की जानकारी है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।" डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया ने विस्तृत जांच के लिए एक समिति बनाई है।

Female friend in Air India plane cockpit

वहीं एयर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि लेह एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग बेहद संवेदनशील है। ऐसे में एक कॉमर्शियल फ्लाइट वाले विमान में किसी अनाधिकृत व्यक्ति को कॉकपिट में अनुमति देना कानून का उल्लंघन है। इसके बावजूद दो पायलट ने एक महिला मित्र को काकपिट में बैठे की अनुमति थी। मामले में AI-445 विमान के कॉकपिट में एक अनधिकृत महिला यात्री के प्रवेश करने के संबंध में केबिन क्रू से शिकायत मिलने के तुरंत बाद एयर इंडिया प्रबंधन ने पायलट और सह-पायलट के खिलाफ कार्रवाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+