दिल्ली: लोक नायक अस्पताल में महिला डॉक्टर पर हमला, बचाने गए डॉक्टर के साथ भी मरीजों ने की मारपीट

नई दिल्ली। तमाम सख्ती के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बदसलूकी और उनपर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली के लोक नायक अस्पताल का है जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रही महिला डॉक्टर पर हमला करने का मामला सामने आया है। ये घटना मंगलवार को लोक नायक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के अंदर हुई।

female doctor treating people with COVID19 allegedly assaulted by patients at Lok Nayak Hospital

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जब एक अन्य डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को बचाने की कोशिश की तो मरीज और परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद डॉक्टर खुद को बचाने के लिए ड्यूटी रूम में छिप गए और उन्होंने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को बुलाया। डॉक्टरों पर हमले की इस घटना के बाद लोक नायक अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह हमले का मामला नहीं बल्कि अभद्रता का मामला है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलाज के बाद मरीज को पुलिस को सौंप दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसके पहले भी दिल्ली में डॉक्टरों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था जब गौतम नगर इलाके में दो महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की गई थी। महिला डॉक्टरों पर कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप लगाते हुए एक शख्स ने उनके साथ बदसलूकी की थी। दोनों महिला डॉक्टर जब खाना लाने के लिए निकलीं तो एक शख्स ने उन्हें घेर लिया और उनपर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाया।

उस शख्स ने सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें वहां से जाने को कहा। घटना के बाद महिला डॉक्टरों ने अपने सीनियर डॉक्टर को पूरी बात बताई। सफदरजंग अस्पताल डॉक्टर्स रेजिडेंट असोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. मनीष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि दोनों ही महिला डॉक्टर्स अपने घर के पास के बाजार में खाने का कुछ सामान लाने गई थीं और इसी दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई।
इस मामले में पुलिस ने 44 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+