पहले मां फिर उसकी बेटी संग लिव इन में रहने लगा अधेड़, अवैध संबंध- शक और मारपीट का हुआ खौफनाक अंत

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली के बाहरी इलाके स्‍वरूप नगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने अधेड़ उम्र के लिव इन पार्टनर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। हिंदुस्‍तान टाइम्‍स अखबार के मुताबिक महिला ने बुजुर्ग लिव इन पार्टनर को नींद की गोलियां खिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले लिव पार्टनर की गला घोटकर हत्या की और बाद में उसके शव के पांच टुकड़े कर दिए और हाथ, पैर, सिर अलग-अलग इलाकों में फेंक दिए। महिला ने शव के कुछ हिस्सों को अपने मकान में भी दबा दिया था। बताया यह भी जा रहा है कि महिला ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर हत्‍या करने का तरीका सीखा था।

पुलिस को मिला था शव तो गिरफ्तार हुई सुनीता

पुलिस को मिला था शव तो गिरफ्तार हुई सुनीता

गौरतलब है कि 20 मार्च को पुलिस को स्वरूप नगर के अमृत विहार स्थित एक घर में दफन बुजुर्ग का शव मिला था। शव के हाथ, पैर व सिर गायब थे और वह बुरी तरह से सड़ चुका था। शक के आधार पर बुजुर्ग के साथ इसी मकान में रहने वाली 29 साल की सुनीता को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। सुनीता झारखंड की रहने वाली है।

वैलेंटाइन डे के दिन किया था कत्‍ल

वैलेंटाइन डे के दिन किया था कत्‍ल

सुनीता ने पुलिस को बताया कि राजेश अक्सर शराब के नशे में आकर उसके साथ मारपीट करता था। इससे वह तंग आ गई थी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। 14 फरवरी को राजेश ने फिर से उसकी पिटाई की इस पर उसने चाकू से हत्या कर सिर को भलस्वा डेरी इलाके में फेंक दिया। इसके बाद धड़ से हाथ व पैर अलग कर दिए। धड़ को घर के पीछे खाली जमीन में दफना दिया, शेष टुकड़े जगह-जगह फेंक दिए।

ऐसे हुआ शक

ऐसे हुआ शक

सुनीता जिस मकान में राजेश के साथ बतौर किराएदार रहती थी, उसके मालिक ने मिट्टी खुदी देखी। सवाल पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद मकान मालिक ने मिट्टी को और खुदवाया तो अंदर से इंसान की उंगली मिली। उसके होश फाख्ता हो गए। पुलिस को खबर की गई। खुदाई में शरीर के टुकड़े मिले लेकिन सिर गायब मिला। मकान में अपने बेटे के साथ अकेली सुनीता ही रह रही थी, इसलिए उससे कड़ी पूछताछ की गई। सख्त पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और सिलसिलेवार ढंग से सारी जानकारी दी। पुलिस ने हत्या, सबूत नष्ट करने और आपराधिक षड़यंत्र की धाराओं के तहत सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

राजेश ने पड़ोसी के साथ सुनीता को रंगेहाथ पकड़ा था

राजेश ने पड़ोसी के साथ सुनीता को रंगेहाथ पकड़ा था

राजेश और सुनीता के रिश्तों में तब खटास आना शुरू हो गई जब वे करीब एक साल पहले नए घर में शिफ्ट हुए। पति को सुनीता पर शक होने लगा। राजेश को शक था कि पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ सुनीता के अवैध संबंध हैं। कथित तौर पर राजेश ने सुनीता को पड़ोसी के साथ रंगेहाथ पकड़ा था, जबकि सुनीता को शक था कि उसकी मां के गायब होने में राजेश का हाथ है। जनवरी 2019 से दोनों के रिश्ते इतने खराब हो चुके थे कि उसमें सुधार की गुंजाइश नहीं थी। पुलिस ने बताया कि सुनीता को शादी का रिश्ता खत्म करने का कोई तरीका नजर नहीं आ रहा था, इसलिए उसने हत्या का प्लान बनाया। सुनीता टीवी क्राइम शोज देखती थी और हत्या के लिए घर में छुरा भी ले आई थी।

वारदात के दिन सुनीता ने अपने बेटे को उसके दोस्त के घर भेज दिया था और लेट लौटने को कहा था

वारदात के दिन सुनीता ने अपने बेटे को उसके दोस्त के घर भेज दिया था और लेट लौटने को कहा था

राजेश और सुनीता दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे और साथ-साथ रहते थे। उससे सुनीता को एक बेटा भी हुआ, जो अब करीब आठ साल का है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दिन सुनीता ने अपने बेटे को उसके दोस्त के घर भेज दिया था और लेट लौटने को कहा था। इसके बाद उसने अपने पति राजेश को नशीला ड्रिंक दिया और जैसे ही उसने होश खोए, उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसने तब तक चाकू घोंपे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई और फिर सुनीता ने राजेश के शव के टुकड़े किए। इसके बाद अपने कमरे के बाहर खाली जगह को खोदा और टुकड़ों को उसमें गाड़ दिया। राजेश के सिर को एक प्लास्टिक बैग में पैक कर वह घर से एक किलोमीटर दूर भलस्वा डेरी के नाले में फेंक आई। राजेश के पैरों को उसने दूसरे बैग में पैक किया और कहीं और फेंका। घर लौटकर उसने घर की सफाई की और खुदे फ्लोर पर बजड़ी और मिट्टी डालकर उसे ढक दिया। इस नृशंस हत्या की वारदात को अंजाम देने के दो दिन बाद सुनीता ने राजेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

एक साल से दोनों में नहीं बने थे संबंध, बातचीत भी थी बंद

एक साल से दोनों में नहीं बने थे संबंध, बातचीत भी थी बंद

सुनीता ने पुलिस को बताया कि बीते एक साल से पति राजेश के साथ कोई संबंध नहीं बने थे। उसने राजेश से बात तक करना बंद कर दिया था क्योंकि रोजाना झगड़े होते थे। वह तलाक चाहती थी, जिसके लिए उसने अपने एक दोस्त से मदद मांगी थी। इसी वजह से राजेश को गुस्सा आ गया था, जिसकी वजह से उसने वारदात से एक हफ्ते पहले उसके साथ मारपीट की थी।

सुनीता की मां के साथ भी लिव इन में रह चुका था राजेश

सुनीता की मां के साथ भी लिव इन में रह चुका था राजेश

पुलिस के मुताबिक, स्वरूप नगर निवासी 60 वर्षीय राजेश करीब नौ साल से झारखंड निवासी 30 वर्षीय युवती सुनीता के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। राजेश पहले सुनीता की मां के साथ लिव इन में रहता था। सुनीता की मां झारखंड चली गई जिसके बाद राजेश और सुनीता में संबंध बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+