Netflix की नई वेब सीरीज से घबराया भगौड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी, पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली। पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी और भगौड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी ने नेटफिलिक्स की नई वेब सीरीज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। उसने हाईकोर्ट में अपील करते हुए कहा है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की आगामी वेब श्रृंखला 'बैड बॉय बिलियनेयर्स' की उनके जीवन पर केंद्रित है, इसलिए उसके प्रसारण पर रोक लगाई जाए।

BAN

रिपोर्ट के अनुसार मेहुल चोकसी ने अपने वकील वकील विजय अग्रवाल के माध्यम से हाईकोर्ट में यह आपत्ति दर्ज कराई। वकील ने वेब सीरीज पर आपत्ति दर्ज कराते हुए हाई कोर्ट में कहा कि डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाया जाए अथवा उन्हें पहले डॉक्यूमेंट्री उन्हें दिखाई जाए। चौकसी के वकील ने अदालत से कहा कि ऐसा नहीं करना गलत होगा।

मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स पर जो डॉक्यूमेंट्री आ रही है, उसके पोस्टर में मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या और सुब्रत रॉय सहारा को दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्यूमेंट्री में उनकी कहानी को विस्तार से बताया गया है, जिसको लेकर मुहैल चौकसी डरा हुआ है। इसलिए नेट फिलिक्स की आगामी वेब सीरीज पर रोक की अपील की है।

net

गौरतलब है पंजाब और नेशनल बैंक से पैसा निकालकर भागने के आरोप में नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई में पीएनबी की एक शाखा में कथित रूप से दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के सिलसिले में धन शोधन के आरोपों पर ईडी की जांच कर रही है।

bet

जांच एजेंसी ने मामले में मेहुल चोकसी की संपत्ति जब्त की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, मेहुल चौकसी की जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के वर्ली में समुद्र महल नामक भव्य इमारत में चार फ्लैट, समुद्र के किनारे एक फार्म हाउस और अलीबाग में जमीन, जैसलमेर में एक पवन चक्की, लंदन में एक फ्लैट, संयुक्त अरब अमीरात में आवासीय फ्लैट और शेयर और बैंक में जमा राशि शामिल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+