बेंगलुरु बम विस्फोट: 9 लोग घायल, NIA की टीम पहुंची, IED के इस्तेमाल की आशंका, जानिए बड़े अपडेट्स
बेंगलुरु के कुंडलहल्ली में एक कैफे में आज हुए विस्फोट में नौ लोग घायल हुए हैं। सीएम सिद्धारमैया मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त और मामले में सख्त एक्शन का निर्देश दिया। वहीं कर्नाटक पुलिस और आतंकवादरोधी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैफे में विस्फोट का कारण क्या था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में आईईडी के इस्तेमाल की आशंका व्यक्त की जा रही है।
घटना को लेकर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि विस्फोट ने 9 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कैफे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पता चला है कि किसी ने कैफे में एक बैग छोड़ा था। घटना के आरोपियों को सजा दी जाएगी।

वहीं ब्लास्ट को लेकर लेकर कर्नाटक पुलिस प्रमुख आलोक मोहन ने मीडिया से कहा, "यह देखने के लिए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं कि क्या यह एक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) था। कई लोग आईईडी रखे जाने और वहां एक बैग होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हमें अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। गृह विभाग आधिकारिक जानकारी देगा। मैं अटकलें नहीं लगाऊंगा।"
वहीं रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि ये विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के वजह से नहीं लग रहा। "रामेश्वरम कैफे के संस्थापक श्री नागराज से उनके रेस्तरां में विस्फोट के बारे में बात की। बीजेपी के बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने कैफे मालिक से बात की कि विस्फोट का कारण क्या हो सकता है जिसमें चार लोग घायल हो गए।
सूर्या ने कहा, "मुझे बताया कि विस्फोट एक ग्राहक द्वारा छोड़े गए बैग के कारण हुआ, न कि किसी सिलेंडर विस्फोट के कारण। उनका एक कर्मचारी घायल हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है बम विस्फोट का स्पष्ट मामला। बेंगलुरु मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से स्पष्ट जवाब की मांग करता है।"
बेंगलुरु के कैफे में शुक्रवार को हुए विस्फोट में घायल हुए दो कर्मचारियों में सात कस्टमर भी शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं कैफे चेन की को-फाउंडर और एमडी दिव्या राघवेंद्र राव ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई कि 10 सेकंड के भीतर दो विस्फोट हुए, जिसमें एक ग्राहक और तीन कर्मचारी घायल हो गए। दिव्या ने कहा कि कैफे ने विस्फोट के कारणों की जांच में मदद के लिए अपना सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी शबरीश ने बताया कि मैंने एक तेज आवाज सुनी और मौके पर जब पहुंचे तो धुआं दिखाई दे रहा था।












Click it and Unblock the Notifications